Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur अब सरकारी स्कूलों के मिड डे मील कुक की होगी अपनी पहचान,...

अब सरकारी स्कूलों के मिड डे मील कुक की होगी अपनी पहचान, आईडी कार्ड बनाने के आदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-नीरज धीमान। पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले हजारों कुक-कम-हेल्परों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। पंजाब स्टेट मिड डे मील सोसाइटी ने राज्य के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों (Secondary and Elementary) को निर्देश जारी किए हैं कि अब हर कुक-कम-हेल्पर का अपना आधिकारिक पहचान पत्र (ID Card) होगा।

Advertisements

शिक्षा सचिव के आदेश पर कार्रवाई पत्र के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के माननीय सचिव के आदेशों के बाद यह कदम उठाया गया है ताकि स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों की पहचान आसान हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के न रहे।
बजट और नियम तय प्रशासन ने इस प्रक्रिया के लिए बजट भी निर्धारित कर दिया है। एक आईडी कार्ड बनाने का खर्च ₹20 से अधिक नहीं होना चाहिए और इस राशि का भुगतान मिड डे मील फंड से किया जाएगा।

कार्ड में क्या होगा खास? जारी किए गए प्रोफार्मा के अनुसार, कार्ड पर कुक का नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। साथ ही, स्कूल के मुखी द्वारा फोटो को सत्यापित करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी सेवा छोड़ता है या सेवानिवृत्त होता है, तो उसे अपना कार्ड स्कूल के प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here