Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन

ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी के आदेशानुसार, ज़िला एवं सेशंस जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर राजिंदर अग्रवाल के दिशा निर्देशों पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-कम-सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी होशियारपुर नीरज गोयल की ओर से नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एडवोकेट विशाल कुमार नंदा और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल एडवोकेट संदीप भारद्वाज द्वारा डिस्ट्रिक्ट ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर होशियारपुर में केंद्र के काउंसलर प्रशांत आदिया की मौजूदगी में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने मरीजों को फ्री लीगल एड के बारे में विस्तार में जानकारी दी और टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने मरीजों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान नशे के खिलाफ शपथ भी ली गई। इस मौके पर गुरसिमरन सिंह, स्टाफ नर्स और मरीज़ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here