Wednesday, November 4, 2026
Home Latest खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत, 12 घायल

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत, 12 घायल

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक निजी बस यूके07 पीए, 4025 भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर को रवाना हुई थी। बस में कई यात्री सवार थे। भिकियासैंण-विनायक सड़क पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई थी। टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। बस के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएम भी मौके की ओर रवाना हो गए थे। डीडीएमओ के मुताबिक बस में घायलों के फंसे होने की भी संभावना है। घटना जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूरी पर घटी है। हादसे से कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here