Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रोडवेज बस व कार में हुई टक्कर, 4 नौजवानों की मौत, एक...

रोडवेज बस व कार में हुई टक्कर, 4 नौजवानों की मौत, एक घायल

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-पराशर। आज सुबह होशियारपुर दसूहा मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार  प्राप्त हुआ है। जहां अड्डा दोसड़का पर रोडवेज कार व बस की टक्कर में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना हरियाना के इंचार्ज किरन सिंह ने बताया कि कार नंबर HP-72-6869 में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, निवासी चलेत गांव (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश), अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।

Advertisements

इस दौरान जब वह अड्डा दोसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। उन्होंनें बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here