Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur बड़े शर्म की बात है कि सरकारों के काम लोगों को करने...

बड़े शर्म की बात है कि सरकारों के काम लोगों को करने पड़ रहे हैं: सागर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज पंजाब के लोग वे काम कर रहे हैं जो पंजाब सरकार द्वारा किए जाने चाहिए। चिंतपूर्णी रोड, बंजरबाग सड़क का इतना बुरा हाल है कि हर रोज़ अनेकों एक्सीडेंट होते हैं। इन विचारों का प्रकटावा शहीद भगत सिंह सेना के जिला प्रधान प्रमिंदर सागर ने किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद बहुत शर्मिंदा हूं कि हमने 12 साल लोगों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी का प्रचार किया, पर बड़ा दुख होता है जब लोग हमें टूटी हुई सड़कों के बारे में बताते हैं। आज समाज सेवी विक्टर सिंह द्वारा चिंतपूर्णी रोड, बंजरबाग सड़क पर पड़े गहरे-गहरे गड्ढे सीमेंट-बजरी से भरे गए।

Advertisements

विक्टर सिंह ने बताया कि कल रात एक परिवार कार में सवार होकर जा रहा था और गड्ढे में कार गिरने से महिला की नाक पर चोट लगी और बहुत खून निकला। यह सब देखने के बाद वह अपने साथियों को साथ लेकर सड़क में पड़े गड्ढे भरने लग गए। सागर ने बताया कि यह बड़ी शर्म वाली बात है कि सरकारों के काम लोगों को करने पड़ रहे हैं, पंजाब सरकार और प्रशासन को शर्म आनी चाहिए। इस मौके पर रिम्पी, मोहित राजू, बिल्ला आदमवाल, अनू राय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here