
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीएनएफ , पा.साहिबान, सिख और दलित संगठनों का एक डेलीगेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्लॉरेंस चौधरी की अगुवाई में भारत के माननीय राष्ट्रपति के नाम डीसी होशियारपुर को रोष मार्च निकाल एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा स्कीम में किए गए बदलावों के विरोध में एवं क्रिसमस के दौरान भाजपा राज्यों में आरएसएस और बजरंग दल के गुंडों द्वारा मचाए गए आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर को ज्ञापन सौंपने के बाद कि क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट राज्य के सभी जिलों में दिए जा रहे माँग पत्र के ज़रिए माननीय राष्ट्रपति का ध्यान इस ओर दिला रहे हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए अनावश्यक बदलावों की क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट कड़ी निंदा करता है।

क्योंकि यह बदलाव गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए घातक है। इसलिए विकसित भरत जी रामजी के नए कानून को तुरंत वापस लेकर ने मांग पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से पुराने कानून मनरेगा को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने क्रिसमस के दौरान भाजपा राज्यों में चर्चों पर हुए हमलों की भी निंदा की और हिंसा भड़काने के लिए बजरंग दल व आरएसएस के गुंडों के खिलाफ यूएपीए व एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई करने तथा उपरोक्त संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की ताकि देश की एकता, अखंडता व धर्मनिरपेक्षता भंग न हो और देश की शांति भंग न हो।
इस अवसर पर पा.धर्मिंदर भगराल जिलाध्यक्ष सीएनएफ़ , मा. मुहिदर हीर, पा .बलजिंदर महासचिव पा.एसोसिएशन, निहंग सिंह बाबा कश्मीरा सिंह बागपुर,पा .नथानिएल जिला युवा अध्यक्ष होशियारपुर, बाबा राजा सिंह फवरा भटोलिया, बाबा रणदीप सिंह धनोआ,पा.भीम, परमजीत पम्मा अध्यक्ष टांडा,पा .प्रदीप, जगदीश बधान, बलबीर सिंह पंजगराई, सोहन मसीह अध्यक्ष दसूहा, अयूब मसीह उपाध्यक्ष टांडा, बलविंदर मसीह, मोहिंदर पाल, रमन खोसला, डॉ. सतपाल भट्टी, प्रेम मैसी, तुफैल मसीह, सुरिंदर गिल इत्यादि मौजूद थे।












