Monday, October 26, 2026
Home Education पंजाब के स्कूलों में अब गूँजेगा AI का शोर: ‘सोअर’ प्रोग्राम से...

पंजाब के स्कूलों में अब गूँजेगा AI का शोर: ‘सोअर’ प्रोग्राम से 6वीं से 12वीं के छात्र बनेंगे टेक-गुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को आधुनिक बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में ‘Skilling for AI Readiness’ (SOAR) प्रोग्राम को लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा।

Advertisements

शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा अभियान) द्वारा जारी हालिया पत्र के अनुसार, भारत सरकार के निर्देशों पर इस प्रोग्राम को जमीनी स्तर पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल युग के लिए ‘स्किल’ करना है।

स्किल इंडिया डिजिटल हब पर होगा रजिस्ट्रेशन

छात्रों को इस प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए ‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों के माध्यम से प्रत्येक छात्र का पंजीकरण सुनिश्चित करें। नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य बनाया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


7 आसान स्टेप्स में होगा नामांकन
छात्रों की सुविधा के लिए विभाग ने गाइडलाइन भी जारी की है:

अपनी पसंद के SOAR AI कोर्स (जैसे: AI to be Aware) का चयन कर एनरोलमेंट करें।
अधिकारियों को ‘तुरंत एक्शन’ के आदेश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को दाखिले की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि AI की यह ट्रेनिंग आने वाले समय में पंजाब के छात्रों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

स्किल इंडिया डिजिटल हब की वेबसाइट पर जाएं।

मोबाइल नंबर के जरिए स्टूडेंट अकाउंट बनाएं।

आधार कार्ड के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें।

वेरिफिकेशन के बाद ‘स्टूडेंट डैशबोर्ड’ ओपन होगा।

वहां ‘माय डैशबोर्ड’ में जाकर उपलब्ध कोर्सेज देखें।

  1. अपनी पसंद के SOAR AI कोर्स (जैसे: AI to be Aware) का चयन कर एनरोलमेंट करें।
    अधिकारियों को ‘तुरंत एक्शन’ के आदेश
    विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को दाखिले की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि AI की यह ट्रेनिंग आने वाले समय में पंजाब के छात्रों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here