Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur परीक्षाओं में धार्मिक आस्था के सम्मान का निर्णय ऐतिहासिक: निपुण शर्मा

परीक्षाओं में धार्मिक आस्था के सम्मान का निर्णय ऐतिहासिक: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने हरियाणा सरकार के उस सराहनीय निर्णय का स्वागत किया है, जिसके अंतर्गत परीक्षाओं के दौरान हिंदू महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने तथा सिख समाज के बच्चों को श्रीसाहिब (कृपाण) धारण करने की अनुमति प्रदान की गई है।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह निर्णय धार्मिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक सम्मान और संविधान प्रदत्त अधिकारों की सशक्त अभिव्यक्ति है। इससे विद्यार्थियों एवं महिलाओं को बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी धार्मिक पहचान के साथ परीक्षा में बैठने का अधिकार मिला है।

Advertisements

उन्होंने इस संवेदनशील और दूरदर्शी फैसले के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं का सम्मान कर रही है। यह निर्णय सामाजिक समरसता को मज़बूत करेगा और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here