Monday, October 12, 2026
Home Education अथर्व यूनिवर्सिटी ने गणतंत्र दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

अथर्व यूनिवर्सिटी ने गणतंत्र दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़): महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा का सशक्त संदेश देते हुए अथर्व यूनिवर्सिटी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।

Advertisements

अथर्व यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं कुलपति सुनील राणे ने मुंबई पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठ 10 महिला पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। डिजिटल युग में उनकी कार्यक्षमता को और सशक्त बनाने तथा तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई। अथर्व यूनिवर्सिटी के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज में अपने उल्लेखनीय कार्यों के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील राणे ने कहा, “देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर हम महिला पुलिस कर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हैं। आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना एक सुरक्षित, सक्षम और प्रगतिशील भारत की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here