Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur मां अन्नपूर्णा मंदिर में 18 से 29 फरवरी तक करवाया जाएगा श्री...

मां अन्नपूर्णा मंदिर में 18 से 29 फरवरी तक करवाया जाएगा श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथाः अग्रवाल/मोदगिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महामंत्री तरसेम मोदगिल ने बताया कि कार्यक्रम 18 फरवरी से 29 फरवरी तक मां अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में हर वर्ष की भांति इस साल भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 8 बजे वेद पाठियों का वरण होगा तथा दोपहर 11 बजे जलयात्रा निवासी जाएगी। 19 फरवरी से 27 फरवरी तकसुबह 8 से 12 बजे तक दुर्गा पाठ एवं पवन होगा तथा सायं 3 से 6 बजे तक रुद्र पाठ एवं हवन होगा। 28 फरवरी को सुबह साढे 10 बजे संकीर्तन किया जाएगा और 1 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। 1 मार्च को कन्या पूजन एवं ब्रमभोज के उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। 2 मार्च को यज्ञ ज्योति हवन सुबह 9 बजे होगा। इसी बीच 21 फरवरी से 27 फरवरी तक सायं 4 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। जिसमें कथा व्यास धीरज कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले कथा श्रवण करवाएंगे। उन्होंने नगर निवासियों एवं प्रभु प्रेमियों से आह्वान किया कि वह तय कार्यक्रम अनुसार समय पर पहुंचकर धर्म का लाभ लें और पुण्य के भागी बनें। इस मौके पर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, सुधा अग्रवाल, सचिन शास्त्री, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विकास सिगला, रमेश गम्भीर, मनोज दत्ता सहित अन्य प्रभुप्रेमी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here