
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरू रविदास महाराज जी के चरणछोह तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब जी के दर्शनों के लिए मोहल्ला बस्सी ख्व्वाजू की गली नं. 11 से बस रवाना हुई। इस अवसर पर संगतों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की और सतगुरू रविदास महाराज जी से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाणी का जाप करते हुए तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, चरणछोह गंगा अस्थान व मीनार-ए-बेगमपुरा यादगार के दर्शन किए। संगत ने सतगुरू रविदास महाराज जी से समाज में प्रेम, समानता और भाईचारे की कामना की। इस मौके पर मोहन लाल, गोपी, सौरव कुमार, राहुल, दर्शन लाल, संदीप कुमार, राजीव कुमार, गुरनाम चंद, बब्बू, पवन कुमार, सोमनाथ, जशन आदि उपस्थित रहे।










