
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भारत के प्रमुख होटल प्रबंधन संस्थानों में से एक एनएफसीआई (नैशनल फिनिशिंग एंड कलिनरी इंस्टिट्यूट ), ने अपने भव्य कुकिंग इवेंट एनसीसी सीजन-2, नैशनल कलिनरी चैलेंज-2025 का आयोजन किया है। इस कुकिंग प्रतियोगिता में एनएफसीआई के 20+कैंपसों के 1000+छात्र हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में विभाजित है, जिसका पहला चरण 17 दिसंबर मंगलवार को NFCI के हमीरपुर कैंपस में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के पहले चरण में 38 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 15 छात्र अगले दौर के लिए चयनित होंगे। प्रतियोगिता का दूसरा चरण 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, उनमें से 3 छात्रों को चुनकर फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 जनवरी 2025 को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला, पंजाब में आयोजित किया जाएगा।

कैंपस के ब्रांच मैनेजर बनीता कुमारी ने हमें बताया की पिछले साल की तरह इस साल एनएफसीआई ने अपने कलिनरी कॉम्पटीशन के सीजन-2 का आयोजन किया है। छात्रों के कुकिंग स्किल्स को परखने के लिए उद्योग के कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्व पुनीत बांटा जी कैंपस में आए। उन्होंने छात्रों के प्रयासों और कौशल की सराहना करते हुए उन्हें निर्णायक फीडबैक दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बताया की प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले जो कि पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में होगा, को जज करने के लिए शेफ परविंदर सिंह बाली, शेफ महेंद्र खैरिया, और शेफ अजय सूद जैसे इंडस्ट्री के कुछ नामी शैफ्स आ रहे है। प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले टॉप 3 विजेताओं को 51000, 31000 और 21000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके इलावा, एनएफसीआई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के स्पोंसर्स है-प्रोफेशनल होटलवेयर, क्रीमिका, अर्नव एंटरप्राइज, और एआरएउसीआई साथ ही, Tag taste बतौर नॉलेज पार्टनर, वर्ल्ड ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी मैगज़ीन, हैमर्स पब्लिशर्स और रेडियो सिटी बतौर मीडिया पार्टनर इस प्रतियोगिता के साथ जुड़े है।












