Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में नेचर फेस्ट 13 से, तैयारियां मुकम्मल: आशिका जैन

होशियारपुर में नेचर फेस्ट 13 से, तैयारियां मुकम्मल: आशिका जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से 13 फरवरी से 17 फरवरी तक स्थानीय लाजवंती खेल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे पाँच दिवसीय ‘नेचर फेस्ट’ की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य जिले की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेचर फेस्ट के माध्यम से आमजन को जिले की प्राकृतिक संपदाओं से रूबरू कराया जाएगा तथा पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान पंजाब की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तकला प्रदर्शनी, सेल्फ हेल्प समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी, फूड बाजार, किसान बाजार, पतंगबाजी, संगीतमयी संध्याएं और हॉट एयर बैलूनिंग जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 17 फरवरी को सिंगर नाइट का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि नेचर फेस्ट के तहत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ-रोडिंग; जंगल सफारी बर्ड वाचिंग और नेचर वॉक की व्यवस्था की गई है।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि सभी गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से क्रमबद्ध करते हुए अंतिम रूप दे दिया गया है और सुरक्षा, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेचर फेस्ट में भाग लेकर जिले की प्राकृतिक विरासत का आनंद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here