Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रघुनाथ मंदिर में प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन

रघुनाथ मंदिर में प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब द्वारा प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर स्थित कार्यालय में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवक लेक्चरर संदीप सूद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धनवंतरी वैद्य मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बहुमूल्य योगदान डालने वाले 125 के करीब सदस्यों को सोविनियर तथा बैग देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संदीप सूद ने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल आयुर्वेद के प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को शुरू करना तो आसान होता है लेकिन उसको निरंतर बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता है लेकिन धन्वंतरी वैद्य मंडल ने निशुल्क चिकित्सा शिवरों की जो श्रृंखला शुरू की है वह निरंतर पिछले कई वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में वैद्य केवल नब्ज देखकर रोग की पहचान कर लेते है। आज भी कई असाध्याय रोग आयुर्वेद से ठीक हो रहे हैं।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान सुमन कुमार सूद  ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। इसी के चलते एक वर्ष में कम से कम एक दर्जन निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज धन्वंतरी वैद्य मंडल द्वारा चलाई जा रही निशुल्क डिस्पेंसरी का स्थापना दिवस भी है।  इस डिस्पेंसरी को चलाने के लिए मंडल के सदस्य अपनी तरफ से यथा संभव योगदान डालते हैं। इस मौके पर पुरुषोत्तम दास शर्मा, सुखविंदर समरा, नम्रता खन्ना, परमजीत सिंह, सुखबीर, जसकमल, इंद्रजीत कौर, अरविंद, सुधीर, सुरेंद्र शर्मा, चमन लाल,चारु बलिया, तरुण कुंद्रा आदि सहित भारी संख्या में मंडल के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here