Tuesday, October 20, 2026
Home Crime तुमने 2 शहीद किए, हम 10 मारेंगे…, पुलिसकर्मियों के हत्यारों को लॉरेंस...

तुमने 2 शहीद किए, हम 10 मारेंगे…, पुलिसकर्मियों के हत्यारों को लॉरेंस गैंग की धमकी

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर के आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को धमकी दी गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। पोस्ट में लिखा गया है कि तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन की तरफ आंख उठाने वालों की आंखें निकाल लेंगे। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा।

Advertisements

बता दें कि रात करीब शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। सुबह करीब 8 बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह पुलिस पोस्ट पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर मृत अवस्था में मिला, जबकि होमगार्ड चारपाई पर रजाई में लिपटा पड़ा था। लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई है। TTH के नाम से कल पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here