
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, रेलवे रोड़ में यंग खालसा ग्रुप की ओर से 30 ज़रूरतमंद बेसहारा परिवारों को महीनावार राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये प्रधान जगजीत सिंह बत्तरा जी ने बताया कि यंग खालसा ग्रुप की टीम की ओर से पिछले कई सालों से लगातार सेवायें की जा रही हैं जिसमें मैडिकल दवाईयां तथा खूनदान की सेवा, बच्चों की फीस तथ कापियों की सेवा, बेटी के आनंद कारज के लिये सेवा, महीनावार राशन की सेवायें लगातार की जाती है।

इसी तरह हमारी टीम का ज्यादा से ज्यादा सहयोग किया जाये ताकि हमारी टीम आने वाले समय में और भी अधिक कल्याण के कार्य करे। इस अवसर पर दलजीत सिंह, तनवीर सिंह, बंटी, साधु सिंह,डॉ. आशु गोयल, बीबी नरिन्दर कौर खालसा जी, मनुरीत आदि शामिल थे।












