
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को कैप्टन दर्शन सिंह, गांव चक्क राजू सिंह ने अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर सौंप दी।संस्था के बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह ने शरीर दान का फॉर्म भरने पर गांव की सरपंच श्रीमती शीला रानी तथा नंबरदार श्री मनजीत सिंह दारा की उपस्थिति में कैप्टन दर्शन सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री स्वर्ण चंद ढंडा और श्री प्रेम सिंह भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि वे एक साल से शरीर दान करने के लिए प्रयास कर रहे थे और कई बार सिविल अस्पताल, होशियारपुर भी गए, लेकिन कहीं भी उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई। फिर उन्हें रोटरी आई बैंक के बारे में पता चला।

उनसे संपर्क करने पर डॉ. तरसेम सिंह उनके घर आए और उनकी इच्छा पूरी की।यह भी उल्लेखनीय है कि संस्था अब तक 30 शरीर दानियों के निधन उपरांत उनके शरीर मेडिकल कॉलेजों को भेज चुकी है। यह सारी सेवा संस्था के फाउंडर और प्रधान जे.बी. बहल की योग्य अगुवाई में निःशुल्क की जाती है।डॉ. तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक नेत्रदान करें और यदि कोई व्यक्ति आंख की खराब पुतली से पीड़ित है तो वह रोटरी आई बैंक से संपर्क करे। यह सारी सेवा दानी सज्जनों के सहयोग से निःशुल्क की जाती है।












