Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ से और भी पावन हुई संत नगरीः संदीप...

1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ से और भी पावन हुई संत नगरीः संदीप तिवारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव बस्सी गुलाम हुसैन में करवाए गए 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सर्व मंगल की कामना की वहीं नगर निगम के पूर्व संयुक्त कमिशनर संदीप तिवारी ने धर्मपत्नी सहित सातों दिन हवन में आहुतियां डालीं।

Advertisements

इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इस महान एवं पावन आयोजन से होशियारपुर की धरती जिसे संत नगरी भी कहते हैं धन्य हुई है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस महायज्ञ में आहुति डालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान आयोजनों के कारण ही हमारे होशियारपुर को छोटी काशी एवं संत नगरी की उपाधि मिली हुई है, जिससे यहां की कीर्ति पूरे विश्व में फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here