Saturday, October 17, 2026
Home Jammu & Kashmir सामान से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक की मौत, 2 घायल

सामान से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक की मौत, 2 घायल

पुंछ (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान से लदा एक ट्रक जम्मू से पुंछ आते हुए कलाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 50 मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisements

जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here