Tuesday, October 27, 2026
Home Latest अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किया हवाई हमला

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किया हवाई हमला

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अफगानिस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। देश के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और दावा किया कि सटीक और निर्देशित हवाई ऑपरेशन में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है। इन हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष में बढ़ोतरी की आशंका है। एक्स पर साझा किए गए एक बयान में, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले पाकिस्तान के बड़े सैन्य ठिकानों पर किए गए, जिसमें रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन हेडक्वार्टर और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजई कैंप शामिल हैं।

Advertisements

बयान में दावा किया गया कि ऑपरेशन के दौरान पूरे पाकिस्तान में कई अन्य सैन्य कमांड सेंटर को भी निशाना बनाया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती आकलन के आधार पर, हमलों ने टारगेट को काफी नुकसान पहुंचाया। ये ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की हाल की हवाई घुसपैठ के जवाब में किए गए, जिसमें काबुल, बगराम पर हमला किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अफगान एयरस्पेस का कोई और उल्लंघन या “आक्रामकता की हरकतें” करने पर “तेज, निर्णायक और उचित जवाब” दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here