Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-पुंछ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पांच दिन के नवजात सहित मां की...

जम्मू-पुंछ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पांच दिन के नवजात सहित मां की मौत

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू–पुंछ हाईवे पर एक दुखद घटना में जिला पुंछ मंडी निवासी शहनाज़ अख्तर की अपने पांच दिन के नवजात शिशु सहित मौत हो गई। हादसा तब पेश आया जब सुंदरबनी के अंतर्गत बलशामा गांव के पास पहुंचते ही चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार को निजी स्कूल बस जेके11जी – 8076 के साथ पीछे से ठोक दिया। जिससे बड़ा हादसा पेश आया। बतादें कि इसमें बस ड्राइवर की गलती नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आई और मां और पांच दिन के बच्चे का शव अपने कब्जे में लिया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि यह हादसा हाईवे पर हुआ, जिसमें मां और नवजात दोनों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस थाना धर्मसाल ने इस संबध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here