Wednesday, October 21, 2026
Home Punjab माई भारत जालंधर ने दशमेश यूथ क्लब के साथ मिलकर जिला स्तरीय...

माई भारत जालंधर ने दशमेश यूथ क्लब के साथ मिलकर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की आयोजित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। माई भारत जालंधर (युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने दशमेश यूथ क्लब के साथ मिलकर गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न युवा क्लबों और स्कूलों/कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के लिए हॉकी, फुटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, लंबी कूद और दौड़ शामिल थी।

Advertisements

इस अवसर मुख्य मेहमानों में गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डा. हरलीन कौर, माई भारत जालंधर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मीत कौर, अकाउंटेंट गौरव चुग, ऑफिस असिस्टेंट कुलविंदर कुमार, खेलो इंडिया पंजाब के महासचिव कुलवीर सिंह सैनी, स्पोर्ट्स प्रमोटर और कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह, दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष कंचन सैनी और गुरु नानक स्कूल के कोच हर्ष निधि बहल, दीपक कुमार शामिल थे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक करना था। जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए गए और आज के युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा स्पोर्ट्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here