
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि निगम द्वारा लोक शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए वार्ड-वार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मामले प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हल किए जा सकें। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए वार्ड वासी संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 1 से 5 तक के लिए सहायक निगम इंजीनियर प्रशांत कुमार (81468-79684), वार्ड नंबर 6 से 10 के लिए सहायक निगम इंजीनियर हरदीप कुमार (87289-91859), वार्ड नंबर 11 से 15 के लिए सहायक निगम इंजीनियर लवदीप सिंह (98760-40117), वार्ड नंबर 16 से 20 के लिए जूनियर इंजीनियर पवन कुमार (94170-17373), वार्ड नंबर 21 से 25 के लिए जूनियर इंजीनियर सिमरजीत सिंह (98510-27327), वार्ड नंबर 26 से 30 के लिए जूनियर इंजीनियर अवतार सिंह (62390-27327), वार्ड नंबर 31 से 35 के लिए जूनियर इंजीनियर इंदरबीर सिंह (78885-25313), वार्ड नंबर 36 से 40 के लिए जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार (83079-20805), वार्ड नंबर 41 से 45 के लिए हेड ड्राफ्ट्समैन संजीव कुमार (97811-21304) और वार्ड नंबर 46 से 50 के लिए सुपरिडेंट गुरमेल सिंह (79869-94312) विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सभी वार्डों के नोडल अधिकारियों के कार्यों की निगरानी के लिए वार्ड क्लस्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 1 से 25 तक के लिए निगरानी अधिकारी निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह (85588-56544) और वार्ड नंबर 26 से 50 तक के लिए निगरानी अधिकारी निगम इंजीनियर हरप्रीत सिंह (98143-38832) नियुक्त किए गए हैं।
कमिश्नर ने नगर निगम होशियारपुर के निवासियों से अपील की है कि वे उपरोक्त अनुसार अपने वार्ड से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क करके अपनी समस्याओं का निपटारा करवा सकते हैं।












