Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur बस्सी गुलाम हुसैन के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम आयोजित

बस्सी गुलाम हुसैन के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब, गाँव बसी गुलाम हुसैन में एक धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के शब्द कीर्तन मुकाबले करवाए गए। इस समागम में समाजसेवी एवं गाँव आदमवाल के सरपंच ठाकुर सतवीर सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर सतवीर ठाकुर ने बच्चों को पठन सामग्री देकर सम्मानित किया और कहा कि मुझे आज बहुत खुशी महसूस हो रही है कि मैं इस समागम में शामिल हुआ। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी और शहीद भगत सिंह सेना के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मैं इस कार्य के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा रहूँगा।

Advertisements

शहीद भगत सिंह सेना के जिला अध्यक्ष परमिंदर सागर ने बताया कि डॉ. रवजोत सिंह द्वारा इस तरह के कई समाजसेवी और धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी द्वारा सतवीर ठाकुर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप सिंह, मन्ना सैनी, नरेश बिल्ला, जीवन, शामा, तिलक राज, राजीव राजू आदि उपस्थित थे और गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here