Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur जिला होशियारपुर अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन 23 मार्च को होगाः डा. घई

जिला होशियारपुर अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन 23 मार्च को होगाः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली क्रिकेट टीम का चयन 23 मार्च को दोपहर 2 बजे स्थानीय एचडीसीए ग्राउंड रेलवे मंडी, होशियारपुर में होगा। यह जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से संबंधित होने चाहिएं तथा उनकी जन्म तिथि 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2021 के बीच होनी चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस चयन में चुनी हुई होशियारपुर की टीम 9 अप्रैल से 22 अप्रैल तक शुरु हो रही अंतर जिला अंडर-16 प्रतियोगिता में भाग लेगी। डा. घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से प्रमाणित अपने जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा शिक्षा के प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here