
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में आयोजित मेगा पीटीएम के दौरान इंग्लिश हेल्पर टीम द्वारा करवाए गए कोर्स को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करके सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल रविंदर कौर तथा स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह की देखरेख में करवाई गई मेगा पीटीएम में बच्चों के अभिभावकों को उनके पूरे वर्ष की शिक्षा की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई तथा नान बोर्ड क्लासों के रिजल्ट भी घोषित किए गए।

इंग्लिश हेल्पर कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए मैडम सुकृति कश्यप ने बताया कि इंग्लिश हेल्पर टीम के द्वारा आर. सी.ए.ऐप इंस्टॉल करवाई गई जिसमें नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट टेस्ट लिया गिया। प्लेसमेंट टेस्ट के लेवल के अनुसार बच्चों को कोर्स करवाया गया। कोर्स कम्पलीट होने के बाद बच्चों को सर्टिफ़िकेट दिया गया। यह कोर्स बच्चों की लिसनिंग और स्पीकिंग स्किल को इंप्रूव करने के लिए करवाया गया। जिससे बच्चों को अंग्रेज़ी समझने और बोलने में बहुत मदद मिली। इस दौरान अभिभावकों को 11वीं तथा 12वीं कक्षा में करवाए जाने वाले हुनर शिक्षा कोर्स के बारे में भी जानकारी दी गई हुनर शिक्षा को प्रदेश के कुछ चुनिंदा स्कूलों में लागू किया गया है जिनमें से अज्जोवाल स्कूल भी शामिल है।
हर श्रेणी में प्रथम द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लेक्चरर संदीप सूद ,अर्चना,मनजीत कौर,किशोर लाल,अनु आनंद,सीमा हांडा,संगीता सैनी आदि भी उपस्थित थे।












