Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur मां वैष्णो काली माता मंदिर रविदास नगर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

मां वैष्णो काली माता मंदिर रविदास नगर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): धनवंतरी वैद्य मंडल द्वारा श्री राम नवमी के उपलक्ष में मां वैष्णो काली माता मंदिर रविदास नगर में एक निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्परवेश देवा जी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल पिछले लंबे समय से अध्यक्ष सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में इस प्रकार के निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रहा है। इससे बड़ा पुण्य का और कोई काम नहीं हो सकता।

Advertisements

इस मौके पर धनवंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से किया गया इलाज रोग को जड़ से खत्म करता है। तथा इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आयुर्वेद के प्रति अपना विश्वास रखें। इस मेडिकल कैंप में सुमन कुमार सूद, प्रश्नोतम शर्मा, हरभजन सिंह, इंद्रजीत कौर, परमजीत सिंह, शमशेर सिंह, मनजीत कौर, धर्मेंद्र कुमार, भूपिंदर सिंह, धर्मेन्द्र, रविन्द्र सिंह आदि ने सेवा की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here