Sunday, October 25, 2026
Home Education प्राइमरी स्कूल चड़ियाल में एफएलएन मेला व ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम से आयोजित

प्राइमरी स्कूल चड़ियाल में एफएलएन मेला व ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम से आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), नीरज धीमान। सरकारी प्राइमरी स्कूल चड़ियाल में स्कूल मुखी जर्नैल सिंह की अगुवाई में सरकार के निर्देशों के अनुसार एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) मेला और ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर ईटीटी अध्यापिका श्रीमती वंदना हीर, जो यंग टीचर स्टेट अवार्डी हैं, ने विशेष भूमिका निभाई।

Advertisements

कार्यक्रम में रिटायर्ड अध्यापक श्री बलवीर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एफएलएन मेले के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल परिसर में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से बच्चों के बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना कौशल को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें भाषण, नृत्य प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेशों से भरपूर नाटक शामिल थे। बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी खूब सराहना की।

समारोह के अंत में वार्षिक परिणाम घोषित किए गए और सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एफएलएन मेले में सक्रिय भागीदारी करने वाले अभिभावकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापिकाएं श्रीमती जसविंदर कौर और श्रीमती सरबजीत कौर ने भी विशेष योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here