Monday, October 19, 2026
Home Education ड्रीमस कोचिंग के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित टेक्निकल फेस्ट में...

ड्रीमस कोचिंग के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित टेक्निकल फेस्ट में लिया भाग

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। ड्रीमस कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के रिजनल कैंपस में आयोजित टैक्रीकल फैस्ट में हिस्सा लिया गया। ड्रीमस कोचिंग संस्थान के एम.डी . इंजी. अकुश मेयर द्वारा विद्यार्थियों को अभ्यास ज्ञान के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित टैक्रोवेशन 2 के 19 में भाग दिलवाया गया।

Advertisements

इस मौके पर कोचिंग संस्थान के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने साईंस प्रदर्शनी, पैनल डीसक्शन, एच.आर. एंक्लेव, एथिकल हॉकिंग जैसे टैक्रीकल इवेंट में भाग लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें भविष्य में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अभ्यास ज्ञान पर ध्यान देना होगा।

ताकि आने वाले समय में उन्हें पढ़ाई के बाद नौकरी पाने में मुश्किल न आ सके। विद्यार्थियों के इंटरप्रेनरशिप से संबंधित विशेष जानकारी भी दी गई। इस मौके पर ड्रीमस कोचिंग के एम.डी. इंजी. अंकुश मेयर एवं डायरेक्टर वंदना मेयर, अध्यापक अकेशा व विक्रम भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here