Thursday, October 8, 2026
Home Education स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों में नए छात्रों के लिए 6-दिवसीय इंडक्शन...

स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों में नए छात्रों के लिए 6-दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), नीरज धीमान।   पंजाब के शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नए दाखिल हुए छात्रों के लिए एक विशेष 6-दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम तैयार किया है । यह प्रोग्राम 11 मई से 16 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा । इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को इन स्कूलों के इको-सिस्टम और वहां होने वाली गतिविधियों, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए PACE (Punjab Academic Coaching for Excellence) प्रोग्राम से परिचित कराना है ।

Advertisements

प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं

यह इंडक्शन प्रोग्राम 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों की आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में विभाजित किया गया है:

·  स्कूल ओरिएंटेशन और विजन सेटिंग: छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए ‘माई न्यू बिगनिंग’ और ‘शॉर्ट-टर्म विजन बोर्ड’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा ।

·  पीयर बॉन्डिंग और एंगेजमेंट : छात्रों के बीच आपसी तालमेल और जुड़ाव बढ़ाने के लिए ‘पीयर बडी सिस्टम’ लागू किया जाएगा ।

· फाउंडेशन स्टडी स्किल्स: इसमें छात्रों को नोट्स बनाना, रिवीजन रणनीतियां और टाइम मैनेजमेंट जैसी आवश्यक अध्ययन तकनीकें सिखाई जाएंगी ।

· कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग: न्यूज़पेपर रीडिंग और प्रेरक फिल्में (जैसे सुपर 30) दिखाकर छात्रों की अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाया जाएगा ।

· करियर अवेयरनेस: छात्रों को डॉक्टर, इंजीनियर, आर्मी और सिविल सर्विसेज जैसे विभिन्न करियर विकल्पों और JEE, NEET, CUET, CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

· पैरेंट ओरिएंटेशन: प्रोग्राम के अंतिम चरण में माता-पिता को स्कूल के विजन और बच्चों की पढ़ाई में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा ।

निगरानी और दस्तावेजीकरण

शिक्षा विभाग (सेकेंडरी) ने समूह जिला शिक्षा अफसरों और प्रिंसिपलों को इस प्रोग्राम का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । प्रत्येक स्कूल को गतिविधियों की दैनिक रिपोर्ट और फोटोग्राफ एक केंद्रीकृत गूगल फॉर्म के माध्यम से विभाग को भेजने होंगे । इस प्रोग्राम से यह उम्मीद की गई है कि छात्र 11वीं कक्षा की शैक्षणिक कठोरता के लिए तैयार होंगे और उनके मन में IIT, AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने का लक्ष्य स्पष्ट होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here