Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir ट्रक यूनियन कार्यालय के समीप तेल टैंकरों में लगी आग, दो टैंकरों...

ट्रक यूनियन कार्यालय के समीप तेल टैंकरों में लगी आग, दो टैंकरों में धमाका

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास अचानक तेल के टैंकरों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग पांच टैंकर में आग लगी है और दो टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। पास में मौजूद इंडियन ऑयल का बड़ा तेल डिपो सुरक्षित है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया है।

Advertisements

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here