Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur 6 अप्रैल को डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष दिया जाएगा धरना:...

6 अप्रैल को डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष दिया जाएगा धरना: यूनियन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीते दिन एस.के.एम. से संबंधित किसान संगठनों की एक बैठक होशियारपुर में हुई। जिसमें होशियारपुर जिले में काम करने वाले पांच संगठनों ने हिस्सा लिया। यह बैठक कीर्ति किसान यूनियन के नेता हरमेश सिंह ढेसी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शामिल सभी नेताओं ने 6 अप्रैल 2026 को डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के प्रबंधों के बारे में चर्चा की। ये धरने एस.के.एम. पंजाब के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर लगाए जाएंगे। हरबंस सिंह संघा, सदस्य एस.के.एम. पंजाब ने आगे बताया कि किसान मांग करते हैं कि फ्री ट्रेड समझौता रद्द किया जाए, पंजाब के पानी का मसला हल किया जाए, किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं, बिजली और बीज बिल रद्द किए जाएं, और एम.एस.पी. पर फसलों की खरीद की गारंटी दी जाए।

Advertisements

इस बैठक में हरमेश सिंह ढेसी, हरबंस सिंह संघा, कुलविंदर सिंह चाहल, जगतार सिंह भिंडर, चरणजीत सिंह भिंडर, तीरथ सिंह सतनौर, चमन राम, शेरजंग बहादुर सिंह, संतोख सिंह, महिंदर सिंह, बलविंदर सिंह गिल और मलकीयत सिंह सलेमपुर ने शिरकत की। अंत में सभी साथियों का धन्यवाद किया गया और अपील की गई कि बड़ी संख्या में इस धरने में शामिल हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here