Friday, October 23, 2026
Home Punjab CM Mann का एक्शन, पूरे थाने का तबादला, SHO के खिलाफ जांच...

CM Mann का एक्शन, पूरे थाने का तबादला, SHO के खिलाफ जांच के आदेश

बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गांव सरपंच की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने कोट शमीर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ का तबादला करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला मानसा ज़िले में कर दिया।

Advertisements

इसमें तीन ASI, चार सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, बठिंडा सदर पुलिस थाने के SHO के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह कदम नशीले पदार्थों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here