
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के डाक बंगला मरालियां की गुज्जर बस्ती में पुलिस पर पथराव और फायरिंग करने वाले पशु तस्कर की तलाश जारी हैं। आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद उर्फ बबल गुज्जर के रुप में हुई है, जिसके खिलाफ मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में छह मामले मवेशी तस्करी के दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने रात भर गुज्जरों के कुल्लों की तलाशी ली, मगर अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।

उक्त आरोपित कुख्यात नशा तस्कर लहू गुज्जर का करीबी बताया जाता है। पांच अप्रैल को लहू की गिरफ्तारी भी इसी इलाके से हुई थी। मामले के आरोपियों के घरों में ताले लटके हुए थे और सभी लोग फरार हैं। पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए हुए हैं।












