Friday, October 23, 2026
Home Education उत्साह के साथ हुई Nice Computers के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

उत्साह के साथ हुई Nice Computers के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। Nice Computers ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पुरे उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल के साथ की है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस बार छात्रों को आधुनिक तकनीकों जोड़ने और उन्हें इंडस्ट्री के लिये पूरी तरह तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी देते हुए एमडी प्रेम सैनी ने बताया कि संस्थान में 3 महीने से लेकर 1 वर्ष तक के विभिन्न जॉ-ओरिएंटेड कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें Python, Java, Php ,Mern, Net, Artificial, Intelligence, Machine learning और Data Analyst जैसे नवीनतम प्रोग्रामिंग कोर्स शामिल हैं। उन्होंनें बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को वर्तमान समय की  IT इंडस्ट्री के अनुरुप स्किल्स प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।

उन्होंनें बताया कि संस्थान दवारा दी जाने वाली ट्रेनिंग Government jobs के लिये मान्य है तथा 120 घंटे की आवश्यक शर्त को भी पूरा करती है। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, जो उनके भविष्य के लिये उपयोगी साबित होता है। साथ ही सभी छात्रों को 100 फ्री जॉब असिस्टेंस भी दी जाती है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है।

गौरतलब है कि Nice Computers पिछले कई वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और लगातार छात्रों को प्रोफेशनल कार्य कर रहा है। संस्थान ने अपने 35 वर्षों की सेवा के दौरान हजारों छात्रों को न केवल कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की, बल्कि उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये आवश्यक स्किल्स भी उपलब्ध कराई है, जिससे वे क्षेत्रों में सफलतापूर्वक स्थापित हो सके हैं।

Nice Computers के MD प्रेम सैनी ने बताया कि जो भी छात्र IT क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहता हैं, उनके लिये यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां एक ही छत के नीचे स्किल्स और जॉब दोनों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here