
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में चेयरमैन आर.डोगरा के दिशा-निर्देशों अनुसार मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा जी की अध्यक्षता में बैसाखी का शुभ त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया| मुकेश डोगरा ने सभी को बैसाखी का महत्व बताते हुए बताया कि बैसाखी के दिन जब गेहूं की फसल खेतों में सुनहरी होकर लहलहाने लगती है, तो किसान इसी खुशी को मनाने के लिए बैसाखी का पर्व मनाते हैं।

इसी दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी| यह पर्व न केवल फसलों के पकने का संकेत देता है, बल्कि यह सिख धर्म के नववर्ष का भी प्रतीक है। इस अवसर पर डोगरा पैरामेडिकल के छात्र और डोगरा पैरामेडिकल का स्टाफ रितिका देवी, राजिंदर कौर, शुशोबिता, अमन मेहरा उपस्थित रहे।












