Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur होम फार होमलैस के तहत एडवोकेट जसपाल ने झोंपड़ी वाले को बनवाकर...

होम फार होमलैस के तहत एडवोकेट जसपाल ने झोंपड़ी वाले को बनवाकर दिया पक्का घर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गांव अज्जोवाल शिगलीगर बस्ती में चल रहे होम फार होमलैस प्रोजैक्ट के संचालक समाज सेवी वरिंदर सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर के प्रसिद्ध टैक्सेशन स्पैशलिस्ट एडवोकेट जसपाल सिंह ने एक गरीब व्यक्ति मलकीत सिंह जो कि घासफूस की झोंपड़ी बनाकर इस बस्ती में रह रहा था, को पक्का घर बनवाकर दिया।

Advertisements

यह कार्य एडवोकेट जसपाल सिंह ने अपनी गरीब हितैषी सोच को मुख्य रखते हुए किया। गरीब परिवारों को घर बनवाकर देने की मुहिम में अहम योगदान डालने के लिए परिहार ने बागबानी विकास अफसर दलजीत कौर अटवाल, प्रो. डा. पवित्तर सिंह, कमल पंडित बुध राम कलोनी का भी आभार प्रक ट किया। उन्होंने बताया कि बेहद गरीबी में रह रहे बेबस गरीब लोगों की मदद के लिए इस प्रोजैक्ट में समाज सेवी एवं दानी सज्जनों की तरफ से भारी सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here