Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में अकाली दल को मिली बड़ी मजबूती; सब्ज़ी मंडी के प्रधान...

होशियारपुर में अकाली दल को मिली बड़ी मजबूती; सब्ज़ी मंडी के प्रधान कुश भट्टी साथियों सहित पार्टी में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के परिवार में आज उस समय बड़ा इज़ाफ़ा हुआ, जब सब्ज़ी मंडी के प्रधान कुश भट्टी ने अपने अनेक साथियों सहित पार्टी की जन-हितैषी नीतियों और सुखबीर सिंह बादल की पंजाब-पक्षीय सोच पर भरोसा जताते हुए शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। इन सभी नेताओं को हल्का इंचार्ज संज़ीव तलवाड़ ने औपचारिक रूप से सिरोपा भेंट कर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर हल्का इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने कहा कि मेहनती वर्करों और नेताओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और शिरोमणि अकाली दल को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा, “शिरोमणि अकाली दल हमेशा हर वर्ग के हितों के लिए लड़ता आया है। सब्ज़ी मंडी के प्रधान और उनके साथियों का हमारे साथ जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी वर्ग और आम जनता अकाली दल के विकास कार्यों को याद कर रही है।” संजीव तलवाड़ ने भरोसा दिलाया कि पार्टी में हर वर्कर को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। पार्टी में शामिल हुए कुश भट्टी ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की तरक्की के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और संजीव तलवाड़ के हाथ मज़बूत करेंगे। इस मौके पर आशू हंस और मोहित आदिया ने भी शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह, संजीव थापर, भूपिंदर सिंह, मनीष आदिया सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here