
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गोबिंद गोधाम गौशाला में श्री मद्भागवत कथा एवं मूर्ति स्थापना वर्षगांठ समारोह के दौरान कथा करते हुए आचार्य विक्रम जी ने श्री मद्भागवत कथा का महात्म और भगवान की कृपा पाने के लिए बताए गए रास्ते की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि श्री मद्भागवत कथा हमें जीवन यापन का मार्ग प्रशस्त करती है। इससे हमें शिक्षा मिलती है कि किस प्रकार धर्म और कर्म के मार्ग पर चलते हुए सरल भाव से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है।

मानव जीवन हमें प्रभु भक्ति के लिए मिला है, लेकिन हम भौतिक चकाचौंध में पड़कर अपने असल मार्ग को भूल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भजनों के माध्यम से भक्ति एवं प्रेम की परिभाषा का परिचय दिया। इस मौके पर प्रधान कुलदीप सैनी, एडवोकेट राकेश मरवाहा, वरिंदर नंदा, हरीश शर्मा, मोहिंदरपाल, प्रवीण मनकोटिया, राकेश मनकोटिया, कृष्ण देव महेन्द्रू, हनीश गुप्ता, सुरिंदर अरोड़ा, शाम सुन्दर महेन्द्रू, करण शर्मा, कपिल गोस्वामी, सदाशिव गुप्ता, अरुण वालिया, सोनू कपूर, पंडित रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, शिव शर्मा, रजनी गोस्वामी, सुमन शर्मा, मनीषा शर्मा, सोनिया शर्मा, दलजीत सैनी, बलविंदर सैनी, जीवन वर्मा, ममता धीमान, राम यादव, अंजना सहित बड़ी संख्या में गौशाला सदस्य एवं नगर निवासी मौजूद थे।












