Sunday, October 25, 2026
Home Entertainment पंजाबी विरसा भांगड़ा अकादमी ने बैसाखी पर करवाई भांगड़ा व गिद्धा प्रतियोगिता

पंजाबी विरसा भांगड़ा अकादमी ने बैसाखी पर करवाई भांगड़ा व गिद्धा प्रतियोगिता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बैसाखी के अवसर पर पंजाबी विरसा भांगड़ा अकादमी, डगाणां रोड, होशियारपुर में भांगड़ा व गिद्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कमलजीत सिंह (सोनू) व जसजीत कौर की अगुवाई में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक पंजाबी नृत्य भांगड़ा व गिद्धा के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisements

इस अवसर पर कृपाल सिंह, रेणू कौशल और नेहा कौशिक ने जज की भूमिका निभाई। जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके तालमेल, ऊर्जा और प्रस्तुति के आधार पर किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और विरसे से जोड़ना है। इस अवसर पर प्रतियोगिता विजेताओं ईशानी सेठी, रूहानियत कौर, अमायरा, अवनी वासुदेवा, प्रभनूर कौर व पुनीत सिंह ने अपने-अपने आयु वर्ग में जीत हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। सोनू ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों व बड़ों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here