
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले पर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घर में सिर्फ गोविंदा का नौकर ही था। नौकर ही उन्हें अस्पताल लेकर गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल गई और एक टीम गोविंद के घर पहुंची। मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का ट्रिगर कैसे दबा, पुलिस ये जानने में जुटी है। उसे बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर से निकली गोली से जख्मी हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












