
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल के गांव बस्सी कलां के प्राचीन मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना करवाई गई। इस मौके परकांता चड्ढा पत्नी स्व. सुरिंदर कुमार चड्ढा ने सपिरवार कमल चड्ढा, नेहा चड्ढा, अंकुश चड्ढा व साहिल चड्ढा ने मूर्ति पूजन किया और उनकी स्थापना करवाई।

इस मौके पर पूजन हवन उपरांत विधिवत रुप से मूर्तियां स्थापित की गईं। इस मौके पर हलका विधायक इशांक कुमार तथा स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने विशेष तौर से पहुंचकर मंदिर में माथा टेका और सभी को मूर्तियां प्रतिष्ठित करने की बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया।












