Friday, October 30, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी दिवस के उपलक्ष्य पर वैद प्रचार मंडल आर्य समाज रामपुर राजौरी...

राजौरी दिवस के उपलक्ष्य पर वैद प्रचार मंडल आर्य समाज रामपुर राजौरी में हवन-यज्ञ आयोजित

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। वैद प्रचार मंडल, आर्य समाज रामपुर राजौरी की ओर से 16 दिनों तक चलने वाली वैदिक यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ लंबेडी से हुआ था। इस पावन यात्रा के अंतर्गत राजौरी में 2 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो दिनांक 13 अप्रैल एवं 14 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ।

Advertisements

यह कार्यक्रम “राजौरी दिवस” के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर, और बलिदान भवन राजौरी में आयोजित किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, आर्य समाज के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने आहुति देकर विश्व कल्याण, समाज की उन्नति एवं देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन-यज्ञ के पश्चात वैदिक विचारों एवं संस्कारों के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर राजौरी के गौरवशाली इतिहास एवं वीर बलिदानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजौरी की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों तथा समाज के उत्थान में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस चर्चा ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में वैद प्रचार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here