
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर शहर के व्यस्त इलाके लाल चौक में घंटाघर के पास स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। जिस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ऑफिसर मुजफ्फर अली भट ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं। होटल की छत पर 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले हैं इन्हें वहां क्यों रखा गया था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।












