Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की वापस ली Z+ सुरक्षा

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की वापस ली Z+ सुरक्षा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है। हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था।

Advertisements

हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजुपा का दामन थामा है। चड्डा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था। राघव चड्डा द्वारा हरभजन सिंह के आप छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के दावों के बीच पंजाब सरकार ने पूर्व स्टार क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन को पंजाब सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। अब फिलहाल सरकार ने उनसे जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here