Monday, October 5, 2026
Home Crime Cyprus में काम दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जालंधर के...

Cyprus में काम दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जालंधर के 2 लोगों पर FIR दर्ज  

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। पठानकोट के एक युवक को Cyprus में काम दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने 6.50 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि Cyprus पहुंचने के बाद भी उसे वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया।

Advertisements

वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस ने जालंधर के 2 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दो व्यक्तियों ने मिलीभगत कर उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया था। इसके बदले में आरोपियों ने उससे कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।


पैसे लेने के बाद आरोपियों ने राकेश को Cyprus में अपने एक साथी के पास भेज दिया। राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि Cyprus पहुंचने के बाद भी उसको वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया। वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। इस कारण विदेश में उसे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

पीड़ित राकेश कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने जालंधर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पठानकोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here