Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अति दुखदायीः हादसे में माता-पिता की मौत, बेटा गंभीर

अति दुखदायीः हादसे में माता-पिता की मौत, बेटा गंभीर

होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बा मुसाहिबपुर के नजदीक एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति पत्नी की मौत एवं उनके बेटे के गंभीर रुप से घायल होने का दुखद समाचार है।

Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए भंगाला चौंकी इंचार्ज एसआई प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे राकेश कुमार (32) पुत्र मदन लाल निवासी भट्टियां राजपूतां अपनी पत्नी अंजू वाला तथा बेटा मनप्रीत (4) के साथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर पठानकोट से अपने से गांव भट्टियां राजपूतां आ रहे थे कि जैसे ही वह गांव मुसाहिबपुर के नजदीक पहुंचे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह तीनों ही सड़क पर गिर गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी व बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बच्चे की नाजुक हालक को देखते हुए उसे मैडिकल कालेज अमृतसर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here