Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है...

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने गांव नंगल शहीदां में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पहले चरण में पूरे प्रदेश में 3100 खेल मैदान विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 खेल मैदान स्थानीय जरूरतों के अनुसार बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने गांवों के नजदीक ही खेल सुविधाएं मिल सकें और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा। यहां सुबह और शाम सैर करने तथा टहलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे लोगों की सेहत में सुधार आएगा। विधायक ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांवों में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज ही गांव के लोग जो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गयाना मंदिर के अलावा अन्य स्थानों के दर्शन कर लौटे हैं।

इस अवसर पर सरपंच नंगल शहीदां सरबजीत कौर, ब्लॉक समिति सदस्य और वाइस चेयरमैन हरदीप कौर, जिला परिषद सदस्य कुलजीत सिंह, यूथ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह जी, एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी जी, ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह काका, प्रिंस सैनी पंच नंगल शहीदां, सरपंच बिलासपुर सुरजीत पाल, सरपंच सिंहपुर सुखविंदर सिंह, सरपंच मेहतपुर गुरविंदर कौर, सरपंच जहान खेला परवीन, सरपंच महिलावाली हरप्रीत कौर, सरपंच बूथगढ़ सतनाम सिंह, सरपंच नौ ग्राम जसविंदर कौर, चक्क साधु से सरपंच अमरजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here