Tuesday, October 6, 2026
Home National रिपोर्ट में दावा- दलजीत दोसांझ ने छोड़ी भारत की नागरिकता

रिपोर्ट में दावा- दलजीत दोसांझ ने छोड़ी भारत की नागरिकता

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी सिंगर व एक्टर दलजीत दोसांझ की नागरिकता को लेकर खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि दलजीत दोसांझ ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दलजीत पिछले चार सालों से भारत ई-वीजा पर आ रहे है। दलजीत ने 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल की ली थी और उस साल सितंबर से ही वह यूएस पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिलजीत का आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई में जारी हुआ था और उससे पहले एक पासपोर्ट जाम्बिया में जारी हुआ था।

Advertisements

उनकी पत्नी संदीप कौर भी US नागरिक हैं और अमेरिकी नागरिकता लेते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया में स्थित पांच बेडरूम वाले एक बंगले को अपने घर का पता बताया था। फिलहाल, दिलजीत दोसांझ ने इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। पिछले दिनों ऐसा कहा जा रहा था कि दिलजीत दोसांज को राजनीति में शामिल हो जाना चाहिए। बाद में एक्टर-सिंगर ने साफ-साफ कह दिया था कि वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here