
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऐसोसिएशन द्वारा इस बंद का आहवान किया गया है। ज़िला कैमिस्ट ऐसोसिएशन के प्रधान तथा पी.सी.ए. के प्रवक्ता रमन कपूर ने बताया कि कैमिस्टों की हड़ताल को आई.एम.ए. पंजाब तथा ऑल इंडिया फैडरेशन आफ मैडिकल रिप्रैज़ैनट ऐसोसिएशन ने भी इस आल इंडिया बंद का समर्थन किया है। इस बंद में अपोलो के कैमिस्ट शॉप भी बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कारोबार की आड़ में कथित तौर पर नकली तथा नशीली दवाईयां बेचे जाने की आशंका हैं।

उन्होंने बताया कि यह हड़ताल अवैध और पूर्ण रूप से अनियमित ई-फार्मैसी कारपोरेट कंपनियों की गतिविधियों, उनके द्वारा दिये जा रही भारी छूट और छोटे व्यापारियों व जन-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली नीतियों के विरोध में है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार दवा सिर्फ डॉक्टर की पर्ची देखकर फार्मासिस्ट या मेडिकल प्रक्टिशनर की मौजूदगी में ही दी जा सकती है जबकि ऑनलाइन कंपनियों इसे सीधे कोरियर के द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचा रही है जो चिंता का विषय है। इससे ज़मीनी स्तर पर मेहनत करने वाले स्थानीय दुकानदारों का रोज़गार प्रभावित हो रहा है और देश का पैसा विदेशों में जा रहा है। रमन कपूर ने बताया कि ज़िले के समूह हलका प्रधानों ने आश्वासन दिया है कि सारा ज़िला मुकम्मल बंद रहेगा।












